Home इंदौर मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल की अध्‍यक्षता में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल की अध्‍यक्षता में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

37
0

कटनी – मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 93 में विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को विधायक श्री संदीप जायसवाल की अध्‍यक्षता में एसडीएम कार्यालय कटनी के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

          बैठक में विधायक श्री जायसवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों एवं लक्ष्‍यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

जन विश्वास अभियान शासन की प्राथमिकता

          समीक्षा के दौरान विधायक ने 7 अगस्‍त से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जन विश्वास ही जन कल्याण की आधारशिला है और इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद के जरिए आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक श्री जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन का प्रतीक है, इसलिए इसके क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। यह अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और कानून व्यवस्था पर सख्ती के निर्देश

          विधायक श्री जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य निर्माण एजेंसियों को सभी स्वीकृत कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए कहा गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के लिए करें भूमि आरक्षण

पंचायत एवं राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया कि वे संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान, सामुदायिक भवन एवं अन्य जन उपयोगी कार्यों के लिए भूमि आरक्षित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिवा पाठक, जनपद पंचायत के सीईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में एसडीएम श्री चतुर्वेदी द्वारा विधायक श्री जायसवाल का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here