कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रंगोली बनाकर और देश प्रेम से ओत-प्रोत गीतों का गायन किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अब्दुल गफ्फार ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में गोद भराई कार्यक्रम के साथ सफलतापूर्वक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है।


