Home इंदौर खदान श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि...

खदान श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, पोस्ट-मैट्रिक की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

28
0

कटनी  – खदान श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए संचालित योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।

          श्रम कल्याण संगठन जबलपुर के कल्याण आयुक्त नवीन वैद्य ने बताया कि प्री-मैट्रिक (कक्षा 1 से 10 तक) छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। वहीं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

          श्रम कल्याण संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बीड़ी, चूना पत्थर एवं डोलोमाईट, लौह, मैंगनीज, क्रोम तथा माइका अयस्क खदान श्रमिकों के बच्चों को कक्षा-1 से उच्च शिक्षा तक अध्ययन के लिए 1 हजार  से 25 हजार रूपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नेशनल स्‍कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से प्रारंभ है।

          योजना के नवीन प्रावधानों के अनुसार पात्र विद्यार्थी एक मेरिट-बेस्‍ड तथा एक या एक से अधिक वेल्‍फेयर-बेस्‍ड स्‍कॅालरशिप के लिए पात्र होंगे। छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए पात्र श्रमिक परिवार की मासिक आय 21 हजार अथवा वार्षिक आय 2 लाख 52 हजार रूपये तक निर्धारित की गई है।

          श्रम कल्याण संगठन ने पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय-सीमा में नेशनल स्‍कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in?utm_source=chatgpt.com पर ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here