कटनी– श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान को निरंतर गति दी जा रही है। अभियान के तहत गुरुवार प्रातः जन्माष्टमी पर्व की पूर्व व्यवस्थाओं के तहत नगर के विभिन्न मंदिरों सत्यनारायण मंदिर, श्री गोविंद देव जी मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर स्टेशन रोड, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों सहित बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर नियमित साफ-सफाई के साथ घर-घर कचरा संग्रहण और एकत्रित कचरे के व्यवस्थित निष्पादन की कार्यवाही की गई। स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को भी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि स्वच्छता मित्रों गुरुवार प्रातः द्वारा नगरीय क्षेत्र के बाजारों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों सुभाष चौक, स्टेशन रोड, मिशन चौक, जगन्नाथ चौक, बस स्टेंड, पन्ना तिराहा, बरगवां मुख्य मार्ग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, माधवनगर एन.के.जे बजरिया, डन कॉलोनी सहित नगर के अन्य रहवासी क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों से एकत्रित कचरे को कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से निर्धारित स्थल तक पहुंचाकर उसका वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से निष्पादन हेतु भेजा गया।अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्र की नालियों की साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा रोड किनारे अनावश्यक झाड़ियों की छंटाई का कार्य किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। इस दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

