Home इंदौर 50 प्रतिशत बकाया जलकर एकमुश्त जमा कर बेबी जरीना ने पाई 51,394...

50 प्रतिशत बकाया जलकर एकमुश्त जमा कर बेबी जरीना ने पाई 51,394 रुपये की राहत, चेलाराम पटेल को 41,804 रुपये का लाभ अतुलदास, अनुकूल दास, वीरेंद्र कुमार खन्ना और गीता बाई पाठक ने भी योजना का उठाया लाभ जलकर राहत योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया राशि पर 50 प्रतिशत तक लाभ

41
0

कटनी –  लंबे समय से बकाया जलकर की राशि जमा करने को लेकर परेशान आवासीय उपभोक्ताओं के लिए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा लागू की गई विशेष जलकर राहत योजना अब राहत और सुविधा का प्रभावी माध्यम बन रही है। बकाया जलकर की निर्धारित 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष राशि में नियमानुसार राहत दिए जाने से बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने जलकर खातों को व्यवस्थित करने के लिए आगे आ रहे हैं। निगम प्रशासन द्वारा लागू इस योजना का उद्देश्य बकाया जलकर की वसूली को सुगम बनाने के साथ-साथ पात्र उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत उपलब्ध कराना है।

इन उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं में वंश स्वरूप वार्ड निवासी बेबी जरीना ने उल्लेखनीय रूप से अपने बकाया जलकर का निपटारा किया। उनके जल कर खाते में 1 लाख 3 हजार 810 रुपये की बकाया मांग राशि थी। योजना के तहत निर्धारित 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर उन्हें 51 हजार 394 रुपये की राहत प्राप्त हुई। इसी प्रकार नेहरू वार्ड निवासी चेलाराम  पटेल ने भी योजना का लाभ लेते हुए निर्धारित राशि एकमुश्त जमा की और उन्हें 41 हजार 804 रुपये की राहत मिली।इसी क्रम में संत कवरराम वार्ड निवासी अतुल दास एवं अनुकूल दास को 19 हजार 299 रुपये, जबकि वीरेंद्र कुमार खन्ना को 19 हजार 977 रुपये की राहत प्राप्त हुई। वहीं जालपा वार्ड निवासी गीता बाई पाठक ने भी विशेष जलकर राहत योजना का लाभ उठाते हुए निर्धारित राशि एकमुश्त जमा की और उन्हें 11 हजार 843 रुपये की राहत मिली। इन उपभोक्ताओं के उदाहरण से स्पष्ट है कि योजना बकाया जलकर का समाधान करने के इच्छुक नागरिकों के लिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करा रही है।

बकाया जलकर निपटाने का बेहतर अवसर

जलकर राहत योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को न केवल बकाया राशि के बोझ से राहत मिल रही है, बल्कि उनके जलकर खाते भी नियमित एवं व्यवस्थित हो रहे हैं। योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं ने निगम प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित जलकर राशि के एकमुश्त निपटान के लिए यह योजना उपयोगी और राहतकारी है।उपभोक्ताओं ने अन्य पात्र नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि में अपने बकाया जलकर की राशि का निपटारा करें। उनका कहना है कि योजना की समय-सीमा समाप्त होने के बाद मिलने वाली इस विशेष राहत का लाभ उपलब्ध नहीं होगा।

10 सितंबर तक ही मिलेगा योजना का लाभ

नगर पालिक निगम कटनी की विशेष जलकर राहत योजना 10 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। योजना के अंतर्गत पात्र आवासीय जलकर उपभोक्ता नगर निगम कार्यालय अथवा संबंधित जोन कार्यालय में पहुंचकर अपने बकाया जलकर की निर्धारित 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा कर नियमानुसार शेष राशि में मिलने वाली राहत का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि योजना सीमित अवधि के लिए लागू है। इसलिए पात्र उपभोक्ता अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र अपने बकाया जलकर की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और निर्धारित 50 प्रतिशत राशि जमा कर इस विशेष राहत योजना का लाभ उठाएं। योजना के माध्यम से जहां नागरिकों को आर्थिक राहत मिल रही है, वहीं निगम के राजस्व संग्रहण को गति मिलने के साथ जलकर खातों के नियमितीकरण में भी मदद मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here