जबलपुर,
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का आज गुरूवार 20 अगस्त की शाम 7 बजे रीवा से कार द्वारा जबलपुर आगमन होगा। श्री शुक्ल यहाँ रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार 21 अगस्त की सुबह 8 बजे कार से बालाघाट जिले के बैहर प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे बैहर से बिठली जायेंगे तथा बिठली, कुंडेकासा एवं बिरसा का भ्रमण करने के बाद रात 8 बजे वापस जबलपुर आयेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शुक्रवार को ही रात 11.25 बजे जबलपुर-इंदौर सुपर फास्ट एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

