Home इंदौर गणेश पंडालों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, आईईसी टीम ने चलाया जन...

गणेश पंडालों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, आईईसी टीम ने चलाया जन जागरूकता अभियान

33
0

कटनी –  गणेश उत्सव के पावन पर्व पर भक्ति के साथ स्वच्छता का संगम स्थापित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।निगम की सहयोगी संस्था की आईईसी टीम द्वारा प्रतिदिन पंडालों में पहुँचकर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।बुधवार की चलाए गए अभियान के दौरान टीम द्वारा पंडालों से निकलने वाले कचरे को गीले-सूखे में पृथक कर अलग-अलग डस्टबिन में रखने की समझाइश दी गई। इसके साथ कचरे को खुले में न फेंकने एवं निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करने की अपील की गई। टीम  द्वारा उपस्थित जनों को अमानक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार कर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान पंडाल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।आईईसी टीम ने नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक उल्लास के साथ-साथ स्वच्छता को भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें और “स्वच्छ कटनी, सुंदर कटनी”के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here