Home इंदौर एडीशनल सीईओ श्री मोदी ने थामी चाक,बने गुरुजी,पटी राजा के विद्यालय में...

एडीशनल सीईओ श्री मोदी ने थामी चाक,बने गुरुजी,पटी राजा के विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बढ़ाया अनुशासन का पाठ गणित के सवालों के राशि और स्वाति ने आत्मविश्वास से लबरेज दिए जवाब

38
0

कटनी – “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के अंतर्गत विकासखंड बहोरीबंद के बाकल में जिले भर के प्रशासनिक अधिकारियों का जन संवाद करते हुए जन समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका यथोचित निराकरण किये जाने का क्रम शुक्रवार को जारी रहा। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी ने एकीकृत माध्यमिक शाला पटीराजा पहुंच कर छात्र-छात्राओं से संवाद कर अनुभव साझा किए। उन्होंने गुरु जी की भांति चाक थामकर ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवालों को हल किया और इसी से संबंधित सवाल पूछे और जीवन में सफलता हासिलकरने के लिए अनुशासन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कक्षा आठवीं की छात्रा रश्मि राय एवं स्वामी पटेल ने गणित से संबंधित सवालों का आत्मविश्वास से लबरेज होकर एकदम सही सही जवाब दिया। श्री मोदी इससे प्रभावित हुए और उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया।

नशा नाश की जड़

जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री मोदी ने नशा मुक्ति अभियान के संबंध में बच्चों को जानकारी दी। समाज और युवाओं को नशीले एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भागीदारी से ही इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है जो हम सभी के सहयोग से संभव है। उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है।  इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here