Home इंदौर कलेक्टर श्री तिवारी के सख्त निर्देश पर 10 शिक्षकों का संलग्नीकरण समाप्त,...

कलेक्टर श्री तिवारी के सख्त निर्देश पर 10 शिक्षकों का संलग्नीकरण समाप्त, मूल विद्यालयों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश ज्वाइनिंग के बाद ही होगा वेतन भुगतान, लापरवाही पर अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

39
0

कटनी – जिले में गैर-शैक्षणिक कार्यों में संलग्न शिक्षकों को उनके मूल शैक्षणिक कार्यों में वापस भेजने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक और समय-सीमा बैठक में दिए गए सख्त निर्देश के पालन में मंगलवार को 10 शिक्षकों को उनकी मूल पदस्थापना वाली स्कूलों के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।  कार्यमुक्त किये गये शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपनी उपस्थिति मूल पदस्थापना वाली स्कूल में देना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री तिवारी ने डीईओ को कड़े निर्देश दिए हैं कि संलग्नीकरण समाप्त किए गए सभी दस शिक्षकों को मूल पदस्थापना वाली स्कूलों में ज्वाइनिंग देने के बाद ही उनका वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। निर्देशों का उल्लघंन पाए जाने पर संबंधित संकुल प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी जवाबदार होंगे।

इन शिक्षकों का हुआ संलग्‍नीकरण समाप्‍त

          जारी आदेशानुसार मुकेश कुमार बर्मन, प्राथमिक शिक्षक को निर्वाचन शाखा ढीमरखेड़ा से मूल पदस्थ विद्यालय शा. प्राथमिक शाला सारंगपुर, विकासखंड ढीमरखेड़ा में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह श्री प्रदीप बर्मन, प्राथमिक शिक्षक को आपदा प्रबंधन ढीमरखेड़ा से शा. माध्यमिक शाला झाकाझोर, विकासखंड ढीमरखेड़ा, श्री भूपलाल पटेल, प्राथमिक शिक्षक को आपदा प्रबंधन ढीमरखेड़ा से शा. माध्यमिक शाला ठिर्री, विकासखंड ढीमरखेड़ा, श्री अरुण कुमार पटेल, माध्‍यमिक शिक्षक को आपदा प्रबंधन ढीमरखेड़ा से शा. माध्यमिक शाला बहरिया, विकासखंड ढीमरखेड़ा, श्री अश्वनी पटेल, प्राथमिक शिक्षक को आपदा प्रबंधन ढीमरखेड़ा से शा. प्राथमिक शाला सनकुई विकासखंड ढीमरखेड़ा, श्री रामसहाय बर्मन, प्राथमिक शिक्षक को कार्यालय तहसील, जनगणना चार्ज नगर अधिकारी कटनी से पीएमश्री उ.मा.वि. कैलवाराकला, श्री अतुल आनंद अवस्‍थी, प्राथमिक शिक्षक को कार्यालय तहसील, जनगणना चार्ज नगर अधिकारी कटनी से शा. प्राथमिक शाला हरदुआ नं. 2 कटनी, श्री विवेक कुमार दुबे, उच्च माध्‍यमिक शिक्षक को जिला जनगणना शाखा कार्यालय कलेक्‍ट्रेट से शा.उ. मा. शाला पिपरौंध, श्री कमलेश कुमार यादव प्राथमिक शिक्षक को तहसील कार्यालय बहोरीबंद से शा. प्राथमिक शाला धनिया कूड़ा, बहोरीबंद और श्री महेन्द्र कुमार झारिया सहायक शिक्षक को अनुविभागीय अधिकारी बहोरीबंद से शा. मा.शा. सुपेली, बहोरीबंद में कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया गया है।

ज्वाइनिंग के बाद ही मिलेगा वेतन

          कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी शिक्षकों के मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की पुष्टि के बाद ही वेतन आहरित किया जाए। यदि किसी स्तर पर आदेशों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित संकुल प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर स्कूलों में भेजे गए शिक्षक

जारी आदेश के अनुसार निर्वाचन शाखा, आपदा प्रबंधन, तहसील कार्यालय, नगर एवं जिला जनगणना शाखा तथा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न गैर-शैक्षणिक कार्यों में संलग्न शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर उनकी मूल पदस्थ शालाओं में लौटने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here