Home इंदौर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में हाइपरटेंशन स्‍क्रीनिंग में गति लाने के...

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में हाइपरटेंशन स्‍क्रीनिंग में गति लाने के कलेक्‍टर ने दिये निर्देश स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों में टॉप और बॉटम परफॉर्मिंग संस्‍थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने की दी हिदायत

29
0

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों को 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की हाइपरटेंशन स्‍क्रीनिंग में गति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्‍होंने कहा कि हाइपरटेंशन स्‍क्रीनिंग के लिए एएनएम के साथ-साथ सीएचओ को भी फील्‍ड विजिट पर अनिवार्य रूप से जाना होगा। कलेक्टर श्री सिंह आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। एनसीडी पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, हाइपरटेंशन स्क्रीनिंग की समीक्षा करते हुए उन्होंने अप्रैल माह से अब तक स्क्रीनिंग की कम प्रगति पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। श्री सिंह ने छूट गए लोगों की स्क्रीनिंग पीएचसी, सीएचसी
और अस्पताल की ओपीडी में करने के निर्देश देते हुए स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों को इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी तथा सभी विकासखंड स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी
उपस्थित थे। बैठक में डायबिटीज, कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया, मातृ स्वास्थ्य और डिलीवरी सेवाओं की संस्था-वार प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही आभा आईडी से लिंक कर उपचार करा रहे हाइपरटेंशन और डायबिटीज मरीजों के मामले की जानकारी दी गई। श्री सिंह ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों के तबादले की स्थिति में नए कर्मचारियों की पोर्टल आईडी तत्काल असाइन की जाए, जिससे निष्क्रिय आईडी के कारण वास्तविक डेटा प्रभावित न हो। कलेक्टर श्री सिंह ने सब-हेल्थ सेंटरों में एएनएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी एक व्यक्ति की लापरवाही से पूरे सिस्टम का काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम न करने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी बदलकर दूसरे कर्मचारियों को
जिम्मेदारी दी जाए। बैठक में बताया गया कि कैंसर स्क्रीनिंग के क्षेत्र में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिसमें ओरल कैंसर स्क्रीनिंग में शत प्रतिशत और ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग में 92 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने पॉजिटिव व संभावित मरीजों का व्यवस्थित डेटाबेस बनाकर नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक डेटा न देने वाले निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम पर भी नियमानुसार
वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों के क्रियान्‍वयन में विकासखंडवार टॉप और बॉटम परफॉर्मिंग संस्थाओं की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा एक सप्ताह के
भीतर फील्ड स्तर पर सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की समीक्षा भी की गई। खून की कमी से पीडि़त गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल के निर्देश दिये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here