Home इंदौर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान कानून बनाये रखने...

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान कानून बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात

29
0

जबलपुर, श्री सनातन धर्म महासभा द्वारा शनिवार 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में तहसीलदार गोरखपुर विकासचंद जैन, मालवीय चौक में नायब तहसीलदार गोरखपुर भरत कुमार सोनी, बड़ा फुहारा एवं लार्डगंज क्षेत्र में प्रभारी नायब तहसीलदार रांझी महेश कुमार सोलंकी, मिलौनीगंज एवं कोतवाली क्षेत्र में तहसीलदार
आधारताल सुश्री रंजना यादव तथा हनुमानताल एवं बड़ी खेरमाई क्षेत्र में नायब तहसीलदार जबलपुर पटेल को शोभायात्रा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने की ड्यूटी सौंपी गई है। सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल अपर जिला मजिस्ट्रेट, शहर एवं पुलिस कंट्रोल रूम ओमती को देने के निर्देश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here