कटनी – प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बिना ब्याज के मिले ऋण ने खुशबू निशा की किस्मत संवार दी है। इस योजना में मिली राशि का उपयोग कर वह सिलाई कढ़ाई की दुकान संचालित कर रही है। इस व्यवसाय से सोनिया को हर माह 16 से 18 हजार रुपए की आय हो रही है। खुशबू ने अपनी लगन एवं मेहनत से साबित कर दिया है कि परिश्रम का फल मीठा होता है।कटनी नगर की फॉरेस्टर वार्ड, झर्रा टिकुरिया की निवासी 21 वर्षीय खुशबू निशा पहले घर पर ही परिवार वालों के कार्य में सहयोग करती थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि परिवार का ठीक से गुजारा कर सके। अपनी आय बढ़ाने के लिए खुशबू ने काफी प्रयास किए किन्तु आर्थिक परिस्थितियां आड़े आ रही थीं। फिर खुशबू को नगर निगम कार्यालय से जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वयं का व्यवसाय करने के लिए बिना ब्याज का ऋण मिलता है।इस पर खुशबू ने ऋण लेने के लिए नगर निगम में आवेदन किया। पहली बार उसे बैंक से 10 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया था जिससे उन्होंने सिलाई कढ़ाई का व्यवसाय प्रारंभ किया। मेहनत और लगन की बदौलत धीरे धीरे इस ऋण को समय पर अदा कर दिया। इसके बाद उन्होंने 20 हजार रुपए का ऋण लिया और दुकान का स्टॉक बढ़ाया जिससे व्यवसाय में काफी सुधार होने तथा इसे समय पर अदा करने के बाद खुशबू ने 50 हजार रुपए का ऋण लिया। अब वे बिना किसी समस्या के अपने परिवार वालों के साथ जीवन बसे कर रहीं है।खुशबू ने बताया कि बैंक से 50 हजार रुपये का ऋण मिलने पर उन्होंने अपना व्यवसाय बढ़ाया। जिसमें उनके परिवार वाले भी मदद करते है। पूरे परिवार की मेहनत से व्यवसाय से हर माह 16 से 18 हजार रुपए की आमदनी हो जाती है। खुशबू ने प्रधानमंत्री स्वनिधि जैसी योजना लागू कर छोटे व्यवसायियों को बिना ब्याज का ऋण दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।


