Home इंदौर अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस...

अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस 18 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

26
0

जबलपुर, 1857 की क्रांति में देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस 18 सितंबर को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उल्‍लेखनीय है कि राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह गढ़ा-मंडला के गोंड राजवंश से संबंधित थे। यह राजवंश देश और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने बलिदान के लिए जाना जाता है। राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह ने वर्ष 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों के विरुद्ध
संघर्ष किया। 14 सितंबर 1857 को अंग्रेजों ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। अंग्रेजों ने दोनों पर देशद्रोह के आरोप लगाए और मृत्युदंड की सजा सुनाई। 18 सितंबर 1857 को जबलपुर में दोनों को तोप के मुंह से बांधकर शहीद कर दिया गया। दोनों ने अंग्रेजों के सामने झुकने और माफी मांगने से इनकार कर दिया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च
बलिदान दिया। राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान देश के इतिहास में अद्वितीय उदाहरण है। उनके बलिदान ने क्षेत्र में अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांति की भावना को और मजबूत किया। गोंड राजवंश के अमर शहीदों की पावन स्मृति में जबलपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्मारक का निर्माण कराया गया है, जहाँ दोनों महान शहीदों की भव्य प्रतिमाएँ स्थापित हैं। प्रतिवर्ष 18 सितंबर को इस स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here