Home इंदौर विधि-विधान से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा में...

विधि-विधान से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा में पूजन, हवन एवं आरती का आयोजन

25
0

कटनी   – शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के प्राचार्य श्री संत सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों एवं संस्था के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन-अर्चन, हवन एवं आरती की गई। इसके पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी के जीवन, शिल्प एवं तकनीकी दक्षता तथा तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उनके महत्व की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई।प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण, शिल्प, तकनीक एवं अभियांत्रिकी कौशल के प्रतीक माने जाते हैं। आईटीआई जैसे तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों में विश्वकर्मा जयंती का विशेष महत्व है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी कौशल का निरंतर विकास करने तथा मेहनत, रचनात्मकता और दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में श्री अनिल कुमार तिवारी सहित संस्था का समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here