Home इंदौर नवीन राशन पात्रता पर्ची के लिए परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी...

नवीन राशन पात्रता पर्ची के लिए परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य

28
0

कटनी – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नवीन पात्रता पर्ची जारी करने के लिए कटनी जिले में प्रतीक्षा सूची में दर्ज परिवारों के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिले में कुल 11,247 सदस्य नवीन राशन पात्रता पर्ची की प्रतीक्षा सूची में दर्ज हैं। ई-केवाईसी पूर्ण होने के बाद ही नवीन पात्रता पर्ची जनरेट हो सकेगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि हितग्राहियों को अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी निकटतम शासकीय उचित मूल्य दुकान पर पीओएस मशीन के माध्यम से करानी होगी। ई-केवाईसी नहीं होने के कारण नवीन पात्रता पर्ची जारी नहीं हो पा रही है तथा पुरानी पात्रता पर्ची में नवीन सदस्यों के नाम भी नहीं जुड़ पा रहे हैं।

तहसील एवं स्थानीय निकायवार लंबित ई-केवाईसी में बड़वारा 1,808, बहोरीबंद 744, ढीमरखेड़ा 1,332, कटनी ग्रामीण 1,509, रीठी 358, विजयराघवगढ़ 1,685, कटनी नगर 3,595, बरही नगर परिषद 46, कैमोर नगर परिषद 98 तथा विजयराघवगढ़ नगर परिषद 72 हितग्राही शामिल हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि विगत छह माह एवं इससे पूर्व नवीन राशन पात्रता पर्ची जारी कराने के लिए स्थानीय निकाय अथवा ग्राम पंचायत के माध्यम से एम-राशन मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी हितग्राही अपनी समीपस्थ शासकीय उचित मूल्य दुकान पर जाकर आधार कार्ड एवं समग्र आईडी के साथ परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी तत्काल पूर्ण कराएं। ई-केवाईसी पूर्ण होने के बाद ही नवीन पात्रता पर्ची तथा पात्रता पर्ची में नवीन सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here