Home इंदौर किसान धान के पंजीयन में आ रही कठिनाईयों के निराकरण के लिए...

किसान धान के पंजीयन में आ रही कठिनाईयों के निराकरण के लिए 62691 13866 पर कर सकेंगे संपर्क कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

31
0

जबलपुर,खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर
पंजीयन में जिले के किसानों को आने वाली तकनीकी कठिनाईयों के निराकरण हेतु कलेक्टर कार्यालय के
कक्ष क्रमांक-53 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जिले के किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के समाधान के
लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 62691 13866 पर कॉल कर या व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से
संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम में लिखित आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में फसल के समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु किसानों का
पंजीयन 15 सितंबर से जारी है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
ई-उपार्जन पोर्टल पर सुचारू रूप से पंजीयन कार्य संपन्न कराने और किसानों को तुरंत सहायता उपलब्ध
कराने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम की स्थापना कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा द्वारा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here