Home इंदौर मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कन्हवारा में अब 27 अगस्त को आयोजित...

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कन्हवारा में अब 27 अगस्त को आयोजित होगा शिविर

30
0

कटनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कन्हवारा में प्रस्तावित शिविर कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। रक्षाबंधन के अवसर पर अवकाश होने के कारण कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर अब शिविर 28 अगस्त के स्थान पर गुरुवार 27 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

          शिविर का आयोजन पंचायत भवन कन्हवारा में किया जाएगा। इसमें कन्हवारा, पिलौंजी, डिठवारा, जोबीकलां, खमतरा, पूंछी, बिस्तरा, कछगवांजोबा, मतवारपड़रिया, पठरा, बडेरा एवं पटवारा पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

          कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों का अधिकतम निराकरण सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here