Home इंदौर श्रीअन्न उपार्जन में उत्कृष्ट कार्य के लिए कटनी के एफपीओ संगमबीडी को...

श्रीअन्न उपार्जन में उत्कृष्ट कार्य के लिए कटनी के एफपीओ संगमबीडी को मिला सम्मान गुणश्रीअन्न उपार्जन में उत्कृष्ट कार्य के लिए कटनी के एफपीओ संगमबीडी को मिला सम्मान गुणवत्ता और दस्तावेजीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानितवत्ता और दस्तावेजीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानित

27
0

कटनी – जिले में किसानों को श्रीअन्न की खेती और उसके बेहतर विपणन से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। खरीफ विपणन सत्र 2025-26 में श्रीअन्न कोदो-कुटकी के उपार्जन के सफल क्रियान्वयन तथा ‘गुणवत्ता एवं दस्तावेजीकरण (Quality & Documentation)’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मानव जीवन विकास समिति द्वारा प्रमोटेड एफपीओ संगमबीडी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, कटनी को सम्मानित किया गया है।एफपीओ द्वारा श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ‘रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर किसानों से कोदो-कुटकी का उपार्जन किया गया। यह कटनी जिले के इतिहास में पहली बार था, जब किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य के साथ प्रोत्साहन राशि का लाभ देते हुए श्रीअन्न कोदो और कुटकी का शासकीय दर पर उपार्जन किया गया।योजना के तहत कुटकी 3500 रुपये प्रति क्विंटल और कोदो 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तथा पात्र किसानों को 1000 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि के प्रावधान के अनुसार, निर्धारित एफएक्यू मानकों के अनुरूप कोदो-कुटकी का उपार्जन किया गया। पर्यावरणविद् एवं सचिव मानव जीवन विकास समिति श्री निर्भय सिंह बताते हैं कि एफपीओ द्वारा जिले के 158 किसानों से 1456 क्विंटल कोदो और 6.5 क्विंटल कुटकी की खरीदी की गई।उपार्जन की पूरी प्रक्रिया में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करने के साथ ही संबंधित दस्तावेजों का व्यवस्थित संधारण, रिकॉर्ड प्रबंधन और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। उपार्जन प्रक्रिया के बेहतर क्रियान्वयन और ‘Quality & Documentation’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, मध्यप्रदेश द्वारा एफपीओ संगमबीडी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान कटनी जिले में श्रीअन्न आधारित कृषि को बढ़ावा देने, किसानों को संगठित बाजार से जोड़ने और कोदो-कुटकी जैसी पारंपरिक फसलों को बेहतर बाजार एवं नई पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here