Home इंदौर साइबर अपराधों के वैधानिक प्रावधानों और विवाद समाधान प्रक्रिया के प्रति जागरूकता...

साइबर अपराधों के वैधानिक प्रावधानों और विवाद समाधान प्रक्रिया के प्रति जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला 16 सितंबर को

27
0

कटनी  – साइबर अपराधों से संबंधित वैधानिक प्रावधानों, शिकायत निवारण तंत्र, साइबर विवाद समाधान प्रक्रिया एवं संवेदनशील डाटा की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “साइबर डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन फ्रेमवर्क अंडर द इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 – प्रोटेक्शन ऑफ कंप्यूटर रिसोर्सेस एंड सेंसिटिव डेटा बाय बॉडी कॉरपोरेट” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन 16 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केंद्र के कक्ष क्रमांक 89 में किया जाएगा।

          कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर एवं साइबर लॉ तथा सिक्योरिटी एक्सपर्ट श्री यशदीप चतुर्वेदी द्वारा प्रदान किया जाएगा।

          कार्यशाला में शासकीय एवं नियामक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, न्यायिक अधिकारी, विधि विशेषज्ञ, साइबर विशेषज्ञ, बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि तथा नागरिक शामिल होंगे। कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here