Home इंदौर राज्यपाल श्री पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती को अर्पित की पुष्पांजलि ...

राज्यपाल श्री पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती को अर्पित की पुष्पांजलि लोकभवन में मनाई गई जयंती

24
0

कटनी  –  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सोमवार को वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गोंडवाना साम्राज्य की महान शासिका रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर राज्‍यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लोकभवन के बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्‍यपाल के उप सचिव श्री सुनील दुबे सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here