कटनी – बकाया जलकर उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम द्वारा संचालित राहत योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल 4 दिन शेष हैं। योजना के तहत पात्र बकायेदार उपभोक्ता निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बकाया जलकर का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत की राहत प्राप्त कर सकते हैं। निगम द्वारा अधिकाधिक बकायेदारों को योजना से जोड़ने के लिए अभियान को और तेज कर दिया गया है।उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सोमवार को सुभाष चौक में विशेष जलकर शिविर के साथ नगर निगम कार्यालय एवं विभिन्न जोन कार्यालयों में भी बकाया राशि जमा करने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार निकटतम केंद्र पर पहुंचकर बकाया जलकर जमा करते हुए योजना का लाभ ले सके।
इन्होंने लिया छूट का लाभ
निगम के गठित राजस्व अमले द्वारा सोमवार की कार्यवाही के दौरान फॉरेस्टर वार्ड निवासी गणेशी बाई रामदास द्वारा लगभग 51 हजार रुपये एवं भैरो प्रसाद लड़ियां द्वारा 16502 रुपये, राम निवास सिंह वार्ड निवासी फूल सिंह मंगल सिंह द्वारा 11856, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड निवासी रामकुमारी दुलीचंद श्रीवास द्वारा 16963 रूपये, राम कृष्ण परमहंस वार्ड निवासी स्वामी शरण तिवारी द्वारा 4862 रूपये एवं नरेश कुमार केशव प्रसाद तिवारी द्वारा 5318 रूपये सहित अन्य जलकर उपभोक्ताओं द्वारा बकाया जलकर जमा कर 50 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त किया गया।योजना के तहत सोमवार को प्रातः से वसूली दल द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप कुल 199 जलकर उपभोक्ताओं ने बकाया राशि एकमुश्त जमा कर मिलने वाली 50 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त किया। वही कार्यवाही के दौरान 8 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई।नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश दिवस में भी निगम एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रखे जा रहे हैं। वहीं राजस्व अमले द्वारा घर-घर पहुंचकर बकाया जलकर वाले उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है तथा उन्हें योजना की जानकारी देते हुए समय-सीमा के भीतर बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।निगम ने स्पष्ट किया है कि राहत योजना की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद इसका लाभ उपलब्ध नहीं होगा। साथ ही बकाया जलकर का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार जल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है। निगम ने बकायेदारों से अपील की है कि अंतिम दिनों की प्रतीक्षा न करते हुए अभी बकाया जलकर जमा करें और 50 प्रतिशत तक की राहत का लाभ उठाएं।


