Home इंदौर पीएम स्वनिधि योजना के तहत विगत एक सप्ताह में नगर के 121...

पीएम स्वनिधि योजना के तहत विगत एक सप्ताह में नगर के 121 पथ विक्रेताओं को मिला ऋण, 12 डिजिटल क्रेडिट कार्ड भी जारी

20
0

कटनी  – प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर हितग्राहियों और बैंक प्रतिनिधियों के बीच सीधा समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराया जा रहा है।सिटी मिशन मैनेजर (शहरी आजीविका मिशन) श्री यश रजक ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु किये जा रहे प्रयासों के तहत विगत एक सप्ताह में योजना के प्राप्त प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही की जाकर बैंकों की ओर प्रेषित किये गए। जिन पर बैंक द्वारा 15 हजार रुपये के 64 प्रकरणों, 25 हजार रुपये के 33 प्रकरणों तथा 50 हजार रुपये के 24 प्रकरणों में ऋण राशि का डायबर्समेंट किया जा चुका है। इसके साथ ही पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहित करते हुए 12 हितग्राहियों के क्रेडिट कार्ड की प्रक्रिया भी पूर्ण करा ली गई है।निगम प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र पथ विक्रेता योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए विभाग द्वारा हितग्राहियों से व्यक्तिगत संपर्क कर दस्तावेजों में सहायता एवं बैंकिंग प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाकर हितग्राहियों के साथ बैंक में समन्वय स्थापित कर ऋण प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है, ताकि नगर के अधिक से अधिक पात्र हितग्राही अपनी व्यावसायिक स्थिति सुदृढ कर सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here