Home इंदौर स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्ती, 4,200 रुपये का जुर्माना...

स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्ती, 4,200 रुपये का जुर्माना आठों क्षेत्रों में चला कार्रवाई का अभियान, गंदगी फैलाने वालों पर की गई स्पॉट फाइन की कार्रवाई

28
0

कटनी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 09 सितंबर को निगम के सभी आठ क्षेत्रों में निरीक्षण एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कुल 4,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया।नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा द्वारा की गई इस क्षेत्रवार कार्रवाई में क्षेत्र क्रमांक 01 में 800 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 02 में 400 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 03 में 400 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 04 में 400 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 06 में 800 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 07 में 400 रुपये तथा क्षेत्र क्रमांक 08 में 1,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिक निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें, गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी किए जाने पर आगे भी इसी तरह स्पॉट फाइन सहित सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here