जबलपुर,
आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के
प्रभावी क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया
जा रहा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शुक्रवार 30 अक्टूबर को बरगी विधानसभा के अंतर्गत
जनपद पंचायत शहपुरा के चरगवां क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा।
अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों का दल चरगवां क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेगा तथा
योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण के साथ ही नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं
का मौके पर ही निराकरण किया जायेगा। भ्रमण के दौरान अधिकारियों का दल उचित मूल्य की दुकानों,
संजीवनी क्लीनिक, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, सामुदायिक भवनों आदि शासकीय संस्थानों का
निरीक्षण करेंगा। क्षेत्र भ्रमण के बाद जनपद पंचायत शहपुरा के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से उद्यम
संवाद तथा शाम 4 बजे से जन संवाद का आयोजन होगा।

