Home इंदौर कलेक्टर श्री तिवारी ने कटनी नदी में 10 हजार मत्स्य बीजों का...

कलेक्टर श्री तिवारी ने कटनी नदी में 10 हजार मत्स्य बीजों का किया संचयन नदीय मत्स्य समृद्धि योजना से जलीय जैव विविधता के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, मछुआरों के लिए बढ़ेंगे आजीविका के अवसर

13
0

कटनी  – जिले में मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ जलीय जैव विविधता का संरक्षण करने और स्थानीय मछुआरा समुदाय की आजीविका को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने महत्वपूर्ण पहल करते हुये कटनी नदी के घुघरा घाट पर लगभग 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार तथा सहायक संचालक मत्स्य श्री आशीष नायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नदी में मत्स्य संसाधनों की बढ़ेगी उपलब्धता

मध्यप्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग द्वारा संचालित नदीय मत्स्य समृद्धि योजना के अंतर्गत आयोजित मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम में कटनी नदी के घुघरा घाट पर मत्स्य संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने की पहल से नदी में मछलियों की संख्या में वृद्धि होगी और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

मत्स्य उत्पादन बढ़ने से मछुआरों को मिलेगा लाभ

नदीय मत्स्य समृद्धि योजना से मत्स्य संसाधनों का विकास और मछुआरा समुदाय के लिए आजीविका के बेहतर अवसर मिलेंगे। नदी में मछलियों की उपलब्धता बढ़ने से भविष्य में मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे स्थानीय मछुआरों को आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने तथा उनकी आजीविका को मजबूती मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here