Home इंदौर ढीमरखेड़ा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों की...

ढीमरखेड़ा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों की दी जानकारी

13
0

कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बुधवार को तहसील न्यायालय ढीमरखेड़ा परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायाधीश श्रीमती पूर्वी तिवारी ने उपस्थित पक्षकारों को सामाजिक न्याय से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।शिविर का उद्देश्य आमजन को सामाजिक न्याय से जुड़े प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा विधिक अधिकारों और न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान उपस्थित पक्षकारों को संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजेश प्रयासी, श्री अटल बिहारी बाजपेयी सहित न्यायालयीन स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here