जबलपुर,
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बरगी विधानसभा क्षेत्र के चरगवां में जनसंवाद
कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री नीरज सिंह, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा,
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत तथा
संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं एवं लोक सेवाओं
से जुड़े प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे
विकास कार्यों को भी निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निर्माणाधीन सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने चरगवां स्थित निर्माणाधीन सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को जल्द पूरा करते हुए
विद्यालय का शुभारंभ कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण
इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने चरगवां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का
निरीक्षण कर छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
संबंधित अधिकारियों को छात्रावास में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य केंद्रों सुविधाओं की ली जानकारी
ग्राम पंचायत अहमदपुर में पशु औषधालय का निरीक्षण कर पशुओं के उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं की
जानकारी ली गई। इसके बाद निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान केंद्र का निरीक्षण किया
गया। उन्होंने आयुष्मान केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा
दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया
अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शासकीय राशन वितरण दुकान का निरीक्षण कर
हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारी को आवश्यक
निर्देश दिए।
आंगनबाड़ी केंद्र का किया अवलोकन
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने ग्राम अहमदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही
सुविधाओं, पोषण आहार एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों एवं उनके
अभिभावकों से संवाद कर आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली गई।
उद्यम संवाद में उद्यमियों ने साझा किए अनुभव
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत चरगवां स्थित सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल में जनसंवाद एवं
उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक श्री नीरज सिंह, जिला पंचायत के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय उद्यमी
उपस्थित रहे।
उद्यम संवाद के दौरान विभिन्न उद्यमियों ने शासन की योजनाओं के माध्यम से प्राप्त लाभ एवं अपने
अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि विभिन्न शासकीय योजनाओं से उन्हें अपना व्यवसाय एवं
स्वरोजगार शुरू करने तथा उसे आगे बढ़ाने में सहायता मिली है। उद्यमियों ने योजनाओं के माध्यम से
मिली सुविधाओं और लाभों की जानकारी देते हुए अपने अनुभव भी साझा किए।
जनसंवाद में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसंवाद में विधायक श्री सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गहलोत ने
क्षेत्रीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा क्षेत्र में
संचालित विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं के लेकर संबंधित
अधिकारियों को निराकारण करने के निर्देश दिए।

