जबलपुर,
मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव एम. सेल्वेंद्रन ने
आज बरगी हिल्स के समीप स्थित आईटी पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आईटी पार्क परिसर
में स्थित टेक्नो पार्क-बी में संचालित लॉजिमोंक टेक्नोलॉजीज का भी अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान संभागायुक्त धनंजय सिंह, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत
उपाध्याय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इसके बाद मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने धरमपुरा के समीप पावर ग्रिड के पास उद्योगों की स्थापना के
लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया तथा स्थल का जायजा लिया।

