Home इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 अक्टूबर को 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 अक्टूबर को 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ से अधिक की बोनस राशि का करेंगे अंतरण बैतूल में आयोजित होगा कार्यक्रम जिले को 443 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

12
0

जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 31 अक्टूबर को बैतूल में 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को
30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि का अंतरण करेंगे। इससे दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर
बैतूल, पांढुर्णा (दक्षिण छिंदवाड़ा), पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा एवं नर्मदापुरम वन मंडल के तेंदूपत्ता
संग्राहक लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ से
अधिक काष्ठ लाभांश का भी अंतरण किया जाएगा। तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का मुख्य
कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड, बैतूल में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर जिले को
443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों
द्वारा विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ
यादव इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here