कटनी– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वीरता, त्याग और पराक्रम की गौरवशाली परम्परा वाला बालाघाट जिला खनिज सम्पदा और अपने खास खान-पान के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। बालाघाट जिले की पहचान यहां के चिन्नौर चावल से है। इसी वजह से बालाघाट को मध्यप्रदेश का ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यहां के मेहनती किसानों ने अपनी प्रगतिशीलता से नई मिसाल कायम की हैं। धान के साथ-साथ कोदो और दूसरे श्रीअन्न के उत्पादन में भी अपनी अलग ही पहचान बनाई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष 60 लाख क्विंटल धान का उपार्जन कर बालाघाट जिला पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से बालाघाट की कृषि उपज मंडी, गोंगलई में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए प्रगतिशील किसानों और कृषि योजनाओं के विजेताओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बालाघाट जिले के विकास को मिल रही नई गति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट जिले को नक्सलवाद से मुक्ति मिलने के बाद यहां के विकास को नई गति मिलेगी। हम सब मिलकर खेती-किसानी को आगे बढ़ाएंगे और किसानों की आय बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बालाघाट जिला खनिज संपदा से समृद्ध है। देश का 80 प्रतिशत मैंगनीज यहां से निकलता है तथा मलाजखंड में तांबे का विशाल भंडार है। बालाघाट के चिन्नौर चावल की खुशबू लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां का चावल विदेशों तक निर्यात किया जाता है। जिले में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बलराम कृषि महोत्सव जिले की कृषि व्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने बालाघाट जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद भी किया और कृषि एवं किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
2026 को मना रहे किसान कल्याण वर्ष के रूप में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए पंजीयन किया गया है। बालाघाट जिले के कुछ किसानों का पंजीयन छूट जाने के कारण पंजीयन पोर्टल 4 नवंबर तक खोल दिया गया है। जिन किसानों ने अभी तक अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे 4 नवंबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को दे रही आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार भी किसानों को आर्थिक सहायता दे रही है। इसके साथ ही लाड़ली बहनों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना संभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट जिले में बंद हो चुकी 36 दुग्ध समितियों को पुनः शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही मिल्क रूट बनाए जा रहे हैं, जिससे जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी दुग्ध संग्रहण को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बालाघाट जिले में प्रतिदिन दुग्ध संग्रहण 3,500 लीटर से बढ़कर 10,000 लीटर हो गया है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 50 हजार लीटर प्रतिदिन तक पहुंचाना है, ताकि दुग्ध उत्पादन को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।
मत्स्य पालन में अग्रणी है बालाघाट जिला
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट जिला प्रदेश में मत्स्य पालन के क्षेत्र में अग्रणी है। जिले के 15 हजार मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान कर 09 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया गया है। उन्होंने बताया कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत खराड़ी जलाशय में 94 केज कल्चर स्थापित कर 282 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन किया गया है। इससे जिले में मत्स्य पालन की संभावनाओं को बढ़ावा मिला है और किसानों के लिए आय के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट जिले के 01 लाख 29 हजार से अधिक किसानों को कृषि

