जबलपुर, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग का ध्येय केवल अधोसंरचना विकास नहीं, बल्कि 'लोक निर्माण से लोक कल्याण है। इसी उद्देश्य के साथ जबलपुर कोमहानगर का स्वरूप देने के लिए चौतरफा विकास कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री श्री सिंह ने आज बरगी विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री नीरज सिंह की उपस्थिति में 103 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज लागत 62 करोड़ रुपए, मीरगंज से भेड़ाघाट फोरलेन सड़क लागत 20 करोड़ रूपये, पिंडरई रोड
लागत: 2.69 करोड़ रूपये और त्रिपुर सुंदरी वैकल्पिक मार्ग शामिल हैं
।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अब डामर के परिवहन में डिजिटल लॉक प्रणाली लागू की गई है। रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों का लॉक सीधे निर्माण स्थल पर ही खुलेगा, जिससे चोरी और मिलावट की संभावना समाप्त होगी और सड़कें अधिक समय तक टिकाऊ रहेंगी। उन्होंने बताया कि मीरगंज से भेड़ाघाट तक 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क
केवल आवागमन का साधन नहीं होगी, बल्कि यह एक थीम रोड होगी। सड़क किनारे म्यूरल्स (भित्ति चित्र), आकर्षक लाइटिंग और पौराणिक गाथाओं का चित्रण होगा, जिससे पर्यटकों को भेड़ाघाट पहुँचने से पहले ही उसकी भव्यता का अहसास होगा।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री नीरज सिंह ने कहा कि शहपुरा में 62 करोड़ रुपये की लागत से
बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज और मीरगंज-भेड़ाघाट फोरलेन से क्षेत्र की जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने त्रिपुर सुंदरी वैकल्पिक मार्ग और पिंडरई रोड के निर्माण के लिए भी मंत्री श्री सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि मंत्री श्री सिंह के विजनरी नेतृत्व में जबलपुर तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बरगी विधानसभा को दी 103 करोड़ रुपये की सौगात
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








