Home इंदौर मंत्री श्री सिंह ने सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के चार महत्‍वपूर्ण सड़कों का...

मंत्री श्री सिंह ने सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के चार महत्‍वपूर्ण सड़कों का किया भूमिपूजन विकासात्‍मक सोच के कारण गांव-गांव पक्‍की सड़कें बन रही है-मंत्री श्री सिंह

31
0

जबलपुर
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज सिहोरा विधानसभा अंतर्गत 8.27 करोड़ की लागत से पिटकुही से पंडुटोला मार्ग एवं जैतपुरी से निवास मार्ग, नारायणपुर से पिपरिया तथा बटुआ से घुघरा मार्ग का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि एक समय था जब छोटी-छोटी सड़कों के लिए संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विकासात्‍मक
सोच के कारण गांव-गांव पक्‍की सड़कें बन रही है। एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 100-150 करोड़ के काम यह साबित करते हैं कि पूरे देश में विकासवादी सोच है। उन्‍होंने कहा कि अब सिर्फ कागजों पर दिखनेवाला विकास नहीं बल्कि यथार्थ की धरातल में दिखने वाला विकास है और यह सब विकास आधारित सकारात्‍मक सोच का परिणाम है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़े फ्लाई ओव्‍हर जबलपुर में बना है, जिसे देखने के लिए लोग दूसरे प्रदेश से जबलपुर आते हैं। चार हजार करोड़ की लागत से 118
किलोमीटर की रिंग रोड सकारात्‍मक सोच का परिणाम है। इसका सीधा लाभ किसानों को है। पहले जो जमीन 4-5 लाख रूपये एकड़ बिकती थी अब उसकी कीमत करोड़ो में है। जब विकास होता है तो क्षेत्र में समृद्धि आती है। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार विकासवादी सोच की सरकार है। लगभग 2 साल में लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 हजार 500 करोड़ की सड़के बनी है। उन्‍होंने कहा कि आज जिन सड़कों का भूमिपूजन हुआ है वे सड़कें मार्च तक गुणवत्‍ता के साथ पूर्ण होगें। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पहले
किसी ने नहीं सोचा था कि बेटियां, लाडली लक्ष्‍मी बनेंगी और यह भी नहीं सोचा था कि बहनें, लाडली बहना बनेंगी। माता व बहने परिवार में संकट के समय अपने गुल्‍लक से सहायता करती हैं, सुख-दुख मेंसाथ देती है, इसी कारण हमारे समाज में मातृ शक्ति का सम्‍मान है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारी
योजनाएं आज घर-घर में है। आयुष्‍मान योजना अंतर्गत पांच लाख तक का ईलाज फ्री में होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना है। इसके साथ ही अन्‍य कई योजनाएं हैं जिससे जनता का कल्‍याण हो रहा है। अब तुष्टिकरण की नीति नहीं बल्कि संतुष्टिकरण की नीति से जनता की सेवा की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जनजातीयों के गौरव गाथा को स्‍मरण करने के लिए अभी मनाया गया। जनजातीयों ने स्‍वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया। वीरांगना रानी दुर्गावती की स्‍मृति में 100 करोड़ की लागत से वीरांगना रानी दुर्गावती लोक बनाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि
जनजातीयों का वैभवशाली इतिहास रहा है। मंत्री श्री सिंह ने कुंडम विकासखंड के नारायणपुर और बटुआ में भी कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की कल्‍याणकारी नीतियों के बारे में बताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री संतोष बरकड़े ने कहा कि वरिष्‍ठजन जानते हैं पहले सड़कों  की स्थिति कैसी थी, लेकिन आज परिवर्तन दिखाई दे रहा है। इसके पीछे केन्‍द्र और राज्‍य सरकार की विकासवादी नीति है। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्रामीणजनों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में पक्‍की सड़कें बन रही है। उन्‍होंने कहा कि लगभग 2 साल में लोक निर्माण मंत्री
श्री राकेश सिंह ने 100 करोड़ के आस-पास की लागत से बनने वाले सड़कों की सौगात दी है। इस सौगात के लिए उन्‍होंने मंत्री श्री सिंह का आभार भी व्‍यक्‍त किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, भाजपा ग्रामीण अध्‍यक्ष
राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती नंदिनी मरावी, श्री सुभाष तिवारी रानू, डॉ. रविन्‍द्र चनपुरिया सहित अन्‍य पदाधिकारी मौजूद थे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here