Home इंदौर शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ को मिलेंगे...

शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ को मिलेंगे हर दिन आकर्षक पुरस्कार. बीएलओ के सहयोगी भी होंगे पुरस्कृत. कलेक्टर करेंगे प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान.

31
0

जबलपुर,  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यक्रम के तहत मतदाताओं से प्राप्त भरे हुये गणना फार्म के डिजिटाइजेशन के कार्य को गति देने जिले में अनूठी पहल शुरू की गई है। अब शनिवार 22 नवंबर से हर दिन अपने बूथ के शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना फार्म का डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ और उनके सहयोगी को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रतिदिन दिये जाने वाले ये पुरस्कार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक बीएलओ और उसके सहयोगी को दिये जायेंगे। एक दिन में एक विधानसभा क्षेत्र में एक से अधिक बूथ का सौ फीसदी गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण होने की स्थिति में उस विधानसभा क्षेत्र के
ऐसे सभी मतदान केंद्रों की लॉटरी डाली जाएगी तथा लॉटरी के माध्यम से चयनित एक बीएलओ और उंसके सहयोगी को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार बीएलओ एवं उनके सहयोगी को
प्रोत्साहित करने और उनके बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू की जा रही इस पहल के तहत जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना फार्म का डिजिटाइजेशन करने वाले एक-एक बीएलओ एवं उनके सहयोगी को मूवी के दो-दो टिकिट और 500-500 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा। खास बात यह है कि मतदाताओं के सत्यापन और गणना प्रपत्रों के
डिजाटाइजेशन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ऐसे बीएलओ और उनके सहयोगी को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जायेगा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here