कटनी – राज्य सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये वर्ष 2018 में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना ने पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के आंसू पोछने का काम किया है। यह योजना पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। लाभान्वित हितग्राहियों का कहना है कि प्रदेश सरकार घर के मुखिया की तरह ध्यान रखते हुए हमें संबल प्रदान कर रही है।शासन की इस महती योजना से कटनी नगर के वंशस्वरूप वार्ड, बरगवां निवासी 53 वर्षीय महफूज खान को सहारा मिला है। महफूज खान बताते है कि वे प्राईवेट कंपनियों में छोटा मोटा कार्य करते थे तथा उनकी पत्नि श्रीमती रेहाना खान घर पर ही सिलाई कढ़ाई का कार्य करती थीं, जिससे परिवार का जीवन यापन होता था। पत्नि की बीमारी के चलते मृत्यु हो जाने के कारण परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा तथा जीविकोपार्जन की समस्या होने लगी। महफूज खान ने बताया कि पत्नि रेहाना खान का मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल येाजना में पंजीयन था। संबल योजना मे पंजीयन होने पर 18 नवंबर 2024 को नगर निगम कटनी कार्यालय में समस्त आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन किये जाने पर मेरा आवेदन स्वीकृत हो गया तथा दो माह में ही 22 जनवरी 2025 को ईपीओ जारी करते हुए मेरे बैंक खाते में 2 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित कर दी गई। यह राशि संकट की घड़ी में मेरे लिए मददगार बनेगी। शासन की इस महती योजना से लाभान्वित होने पर महफूज खान तथा उनके परिवार के सदस्य मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है।उल्लेखनीय है कि योजना के तहत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को सामान्य मृत्यु की दशा में दो लाख रुपये, दुर्घटना मृत्यु पर चार लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना से मिली 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि महफूज खान के लिए बनी सहारा शासन की महती योजना के लिए परिजन दे रहें मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








