कटनी – नागरिकों के सुगम आवागमन सहित सुचारू सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा निगम के अतिक्रमण शाखा के अधिकारियों को नगर के मुख्य एवं अन्य मार्गो का भ्रमण कर आवागमन बाधित कर व्यवसाय करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।निगमायुक्त सुश्री परिहार के निर्देशों के अनुपालन में अतिक्रमण शाखा द्वारा नगर भ्रमण कर कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी श्रंखला में गुरूवार प्रातः नगर निरीक्षण के दौरान वंशस्वरूप वार्ड स्थित भट्ठा मोहल्ला अंतर्गत बारडोली कॉलेज मार्ग में कबाड़ सामग्री रखकर अवैध रूप से व्यवसाय संचालित करनें पाये जाने पर कबाड़ व्यवसायी राजा वंशकार एवं दीपक वंशकार पर तीन हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस दौरान प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह की भी मौजूदगी रही।प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री सिंह नें बताया कि स्थल पर सार्वजनिक मार्ग अवरूद्ध कर अनाधिकृत रूप से कबाड़ का व्यवसाय संचालित किये जानें के कारण कॉलेज जानें वाले छात्रों सहित स्थानीय नागरिकों को आवागमन में असुविधा का समना न करना पड़े इस हेतु नोटिस जारी करते हुए संबंधित कबाड़ व्यसायियों को तीन दिवस के भीतर स्वयं मार्ग से कबाड़ सामग्री हटाकर निगम कार्यालय को सूचित करनें के निर्देश दिए गए है। निर्धारित समयसीमा में अतिक्रमण नहीं हटानें पर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटानें की कार्यवाही करते हुए क्षतिपूर्ति वसूली की कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया है। ज्ञातव्य हो कि नागरिकों की आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को भी निगम प्रशासन की अतिक्रमण टीम द्वारा तीन स्थलों पर कार्यवाही की गई थी।गुरुवार को संपादित कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह सहित अतिक्रमण दस्ते के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
नागरिकों को सुगम आवागमन मुहैया कराने गुरूवार प्रातः से अतिक्रमण अमला हुआ सक्रिय वंशस्वरूप वार्ड में आवागमन एवं सफाई व्यवस्था बाधित कर अनाधिकृत रूप से कबाड़ व्यवसाय करनें पर तीन हजार रूपये का जुर्माना
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








