जबलपुर,किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन के लिए जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर जिले में सात और खरीदी केन्द्र स्थापित किये गये हैं। सातों खरीदी केन्द्र का संचालन संकुल स्तरीय संगठनों द्वारा किया जायेगा। गोदाम स्तरीय इन सातों केन्द्र को मिलाकर जिले में अब 62 खरीदी केन्द्रों पर किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जायेगा। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्त जानाकरी अनुसार नये स्थापित किये गये खरीदी केन्द्रों में आधारताल तहसील के अंतर्गत ग्राम हथना स्थित राज वेयर हाउस, पाटन तहसील के अंतर्गत ग्राम जरौंद स्थित तेजस्व वेयर हाउस, ग्राम बमुरिया स्थित श्री मालिक वेयर हाउस एवं चौधरी मोहल्ला पाटन स्थित सांई वेयर हाउस, मझौली तहसील के अंतर्गत बैहरकला स्थित सिद्ध महाराज वेयर हाउस तथा सिहोरा तहसील के अंतर्गत ग्राम घुघरी स्थित सिद्धी वेयर हाउस पार्ट-2 एवं ग्राम टिकरिया सिलुआ स्थित सम्मेद सागर वेयर हाउस शामिल है। इन खरीदी केन्द्रों का संचालन संकुल स्तरीय संगठनों द्वारा किया जायेगा। ज्ञात हो कि इसके पूर्व जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 55 खरीदी केन्द्र स्थापित किये गये थे। सात और खरीदी केन्द्रों के निर्धारण के बाद अब जिले में किसानों से 62 केन्द्रों पर धान का उपार्जन किया जायेगा। किसानों से उपार्जन केन्द्रों पर धान की खरीदी सप्ताह में
पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक की जायेगी। किसानों से धान कॉमन 2 हजार 369 रूपये प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए 2 हजार 389 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी जायेगी।
सात और खरीदी केन्द्र स्थापित, अब 62 खरीदी केन्द्र पर किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का होगा उपार्जन
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








