Home इंदौर कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को 6 माह तक पुलिस थाना...

कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को 6 माह तक पुलिस थाना में उपस्थित होने के दिए निर्देश

26
0

कटनी – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने उडिया मोहल्ला थाना एनकेजे कटनी निवासी जितेन्द्र वंशकार पिता छोटेलाल वंशकार उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 6 माह की अवधि तक पुलिस थाना एनकेजे में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।जितेन्द्र के विरूद्ध वर्ष 2019 से अब तक कुल 3 प्रकरण थाना एनकेजे में पंजीबद्ध है। जिनमें गाली-गलौज करना, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना और हत्या के प्रयास जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस द्वारा जितेन्द्र के विरूद्ध समय-समय पर कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। परंतु, आदतन अपराधी के आचरण-व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।जितेन्द्र वंशकार द्वारा आपराधिक गतिविधियां निरंतर जारी रखने के कारण क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर पड़नें वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तिवारी ने मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत आदतन अपराधी के प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए आगामी 6 माह तक प्रतिमाह की 15 तारीख को पुलिस थाना एनकेजे में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here