कटनी – जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और ढीमरखेड़ा में दविश दी गई। जिसमें 1335 किलोग्राम महुआ लाहन, 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 45 पाव देशी मदिरा जब्त की गई। तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि टीम द्वारा वृत्त बहोरीबंद क्षेत्रांतर्गत ग्राम देहूँटा, चादनखेड़ा, बरही, बरतरी एवं साडा दविश के दौरान 25 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं प्लास्टिक के गुम्मों में लगभग 1020 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के तहत 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जब्त महुआ लाहन का सेंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस कार्यवाही में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशाराम उइके, सूर्यभान कोरी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार वृत स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम बचैया, ककरहटा और पहाड़ीखेड़ा में दबिश के दौरान 315 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई है। इस कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च, के तहत 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जब्त महुआ लाहन का सेंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया।
इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, मंशा राम उइके, वृत स्लीमनाबाद प्रभारी, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, वृत बहोरीबंद प्रभारी, आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
वहीं एक अन्य कार्यवाही में ढीमरखेड़ा वृत प्रभारी प्रवीण रतन बरकड़े सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा वृत ढीमरखेड़ा थानान्तर्गत ग्राम इटवा टोला, बांध, खम्हरिया, भटगवा, मंगेली में दबिश दी गई। इस कार्यवाही में 45 पांव देशी मदिरा जब्त की गई एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।








