कटनी – कलेक्टर सर द्वारा प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली समय सीमा की बैठक में ई-केवाईसी कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। आप लोगों को विगत तीन माह से नोटिस और बार-बार समझाइश तथा निर्देशित करने के बावजूद वांछित प्रगति नहीं आ रही है। यदि सोमवार तक पांच प्रतिशत की वृद्धि ई-केवाईसी कार्य में नहीं आती है तो वेतन कटौती के साथ, वित्तीय अधिकार की समाप्ति एवं निलंबन प्रस्तावित करने की कार्रवाई की जाएगी। इस आशय के निर्देश जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने मंगल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में न्यूनतम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं नोडल अधिकारियों को दिए। उन्होंने यह भी कहा कि 95 प्रतिशत से अधिक ई-केवायसी कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को आगामी 26 जनवरी को प्रशंसा पत्र प्रदान कर पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। समीक्षा करते हुए जनपद सीईओ श्री कोरी ने संबल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित पंजीयन एवं न्यूनतम लेबर बजट वाली 10 ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायकों और उपयंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि वित्तीय वर्ष में लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर जिला पंचायत को अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत, नल जल योजना के हस्तांतरण की कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पूर्णता, स्वच्छ भारत अभियान एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और समीक्षा कर लक्ष्य के अनुसार प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में योजना प्रभारी, ग्राम पंचायतों के सचिव,रोजगार सहायक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
ई-केवाईसी कार्य में प्रगति नहीं लाने पर लापरवाह लोकसेवकों पर होगी सख्त कार्रवाई,वहीं अच्छा कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत – श्री कोरी सीईओ ढीमरखेड़ा ने समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत सचिवों को दिए निर्देश
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








