Home इंदौर सुभाष चौक स्थित रेस्टोरेंट में अग्नि दुर्घटना की सूचना मिलते ही निगम...

सुभाष चौक स्थित रेस्टोरेंट में अग्नि दुर्घटना की सूचना मिलते ही निगम का फायर अमला रवाना त्वरित राहत एवं बचाव कार्य से आग पर शीघ्र पाया गया काबू

29
0

कटनी  – शनिवार प्रातः  लगभग 11:40 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से कटनी नागर के सुभाष चौक स्थित फूड आइसलैंड रेस्टोरेंट में अग्नि दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई।नगर निगम प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए फायर वाहन को टीम के साथ निर्धारित समय पर घटना स्थल सुभाष चौक के लिए रवाना कर स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए गए। सहायक फायर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि फायर कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया है। टीम द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई से हादसे की व्यापकता पर रोक लगाने में सफलता मिल सकी। निगम प्रशासन ने बताया कि फायर ब्रिगेड दल सदैव अलर्ट मोड पर कार्यरत है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए रवाना किया जाता है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here