Home इंदौर नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने किये जा रहे ठोस...

नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने किये जा रहे ठोस प्रयास पेयजल गुणवत्ता जांच हेतु मंगलवार को 27 सैंपल एकत्रित कर जांच हेतु भेजे गए प्रयोगशाला नागरिकों से हेल्पलाइन नंबर का लाभ उठाने की अपील

26
0

कटनी   नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर नगर निगम द्वारा रोजाना पेयजल की गुणवत्ता जांच की जा रही है।प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि इस कार्य में संलग्न निगम की टीम द्वारा रोजाना नगर में विभिन्न माध्यमों से की जाने वाली पेयजल सप्लाई के दौरान डोर टू डोर नागरिकों से संपर्क कर जलापूर्ति की जांच सहित जल का सेंपल एकत्रित करने का कार्य कर रहे है। जिसके तहत मंगलवार तक नगर के विभिन्न 97 स्थलों से पानी के सेंपल लिए जाकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए है। जिसमें विभिन्न अलग अलग स्थलों के 71 सैंपलों की जांच के दौरान पानी की गुणवत्ता मानक अनुरूप पाई गई है। शेष 26 नमूनों की सैंपलिंग की  रिपोर्ट आना शेष है।

27 स्थलों के पेयजल सेंपल भेजे गए प्रयोगशाला

नागरिकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने हेतु मंगलवार प्रातः विभिन्न माध्यमों से होने वाली प्रातःकालीन पेयजल सप्लाई के दौरान बाबा नारायण शाह वार्ड, रॉबर्ट लाइन, कुम्हार मोहल्ला, पुरानी टंकी झिंझरी, नई टंकी बिलहरी मोड, निषाद स्कूल केवट कालोनी एवं नरेंद्र मार्ग गली, सिविल लाइन, घंटाघर, झंडा बाजार, कनकने स्कूल टंकी साहू मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड पानी टंकी, मदनमहल चौबे वार्ड , गुरुनानक वार्ड जंगल दफ्तर, काली माता मंदिर हॉस्पिटल लाइन, सुधार न्यास कालोनी, मानसरोवर कालोनी, संजय नगर मुक्तिधाम रोड सहित श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के विभिन्न स्थलों की पेयजल सप्लाई के सेंपल लिए जाकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

हेल्पलाइन नंबर में तत्काल सूचना देने की अपील

          नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से  पेयजल संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल निगम के हेल्पलाइन नंबर 9351136230 में  सूचना देने की अपील की गई है, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उल्लेखनीय है कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निगम प्रशासन द्वारा पेयजल आपूर्ति की सतत निगरानी जारी है। वही पाइपलाइन लीकेज सुधार, ओवरहेड टैंकों की सफाई आदि का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here