कटनी – महिला एवं बाल विकास विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती उषा सोलंकी ने बुधवार को मुड़वारा परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्रों कछगवां, गैतरा, बरखेड़ा 1 एवं बरखेड़ा 2 का निरीक्षण किया।इस दौरान प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी वनश्री कुर्वेती, मुड़वारा परियोजना अधिकारी विद्या पाण्डेय एवं पर्यवेक्षक ओमी गुप्ता उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान श्रीमती सोलंकी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में संधारित रिकॉर्ड, वजन पंजी, टीएचआर पंजी, निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया गया। साथ ही उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप पर की जा रही प्रविष्टियों के सम्बन्ध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण निर्देश दिये। संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती सोलंकी ने आंगनवाड़ी केंद्रों को बाल मित्र केंद्रों के रूप में विकसित करने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्होंने परियोजना अधिकारियों एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सतीश पटेल, विद्या पाण्डेय, संतोष अग्रवाल, इंद्र कुमार साहू एवं अनुपमा आटे परियोजना अधिकारी गण एवं सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। तदुपरांत श्रीमती सोलंकी ने आसरा बाल गृह कटनी का निरीक्षण किया एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बाल गृह के बच्चों हेतु डाइनिंग टेबल भेंट की गई। श्रीमती सोलंकी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश रघुवंशी, लीड बैंक मैनेजर मेझरस किंडो एवं क्षेत्रीय अधिकारी एसबीआई सौरभ मिश्रा एवं बाल गृह के अधीक्षक और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक ने किया जिले की आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









