जबलपुर,शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जबलपुर द्वारा ग्लोबल स्किल पार्क, भोपाल के सहयोग से स्पोक एंड हब मॉडल पर युवाओं के लिये बेसिक कम्प्यूटर एवं बेसिक इलेक्ट्रिशियन के ट्रेड में शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण का आयोजित किया जायेगा। इसके माध्यम से कम समय में तकनीकी दक्षता प्रदान कर युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। शासकीय संभागीय आईटीआई के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19 जनवरी से संस्था में बेसिक कंप्यूटर एवं और बेसिक इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में विशेष प्रशिक्षण सत्र शुरू किया जा रहा है। यह
प्रशिक्षण 18 फरवरी तक, यानी कुल एक माह की अवधि तक संचालित होगा। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य ऐसे युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है जो कम समय में हुनर सीखकर स्वरोजगार या नौकरी की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरलता है। इसमें प्रवेश लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। जिससे अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण के लिए 250 रुपये का शुल्क रखा गया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी 8वीं, 10वीं या 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड और मूल निवासी प्रमाण-पत्र के साथ 15 जनवरी तक कार्यालयीन समय
में दमोह रोड, चुंगी नाका, माढ़ोताल स्थित संभागीय आईटीआई के हेल्पडेस्क पर उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। संभागीय आईटीआई के प्राचार्य ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और
जल्द से जल्द अपना स्थान सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने पर युवाओं को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।
शासकीय कार्यालयों में बगैर वैध दस्तावेज के वाहन नहीं चल सकेंगे दुर्घटना में क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने सरकार का बड़ा फैसला बीमा,फिटनेस व परमिट अनिवार्य परिवहन विभाग ने जारी किए आदेश
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








