Home इंदौर मनरेगा योजनान्तर्गत एवं अन्य भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित करें-...

मनरेगा योजनान्तर्गत एवं अन्य भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओ जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शासकीय भवनों के निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और शौचालय निर्माण हेतु करें तत्परता पूर्वक कार्यवाही – सुश्री कौर बड़वारा के सहायक यंत्री को शो काज नोटिस

28
0

कटनी – मनरेगा योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों और अन्य योजनाओं से स्वीकृत प्रगतिरत कार्यों के भुगतान कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति के आधार पर तत्परता पूर्वक कराएं। अपूर्ण नवीन पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी भवनों में तकनीकी मानकों को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और शौचालय निर्माण कार्य शीघ्रता से कराएं। निर्माण एवं विकास कार्यों की पूर्णता में  गुणवत्ता एवं नियत समय सीमा का खास ख्याल रखें। इस आशय के निर्देश शुक्रवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हर सिमरन प्रीत कौर ने अधिकारियों को दिए।

जनपद पंचायत वार समीक्षा

सुश्री कौर ने जनपद पंचायत वार योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर बड़वारा की सहायक यंत्री प्रियंका लखेरा पर नाराजगी जताते हुए शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि एक बगिया मां के नाम के हितग्राहियों को राशि उपलब्ध कराने में कोताही नहीं बरतें।
विवादित एवं अप्रारंभ कार्यों की जनपद सीईओ खुद करें निगरानी और अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर कराएं निराकरण

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने समीक्षा करते हुए कहा कि अप्रारंभ स्वीकृत कार्यों के वाजिब कारण के आधार पर राजस्व एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर स्वयं निगरानी करते हुए तत्परता पूर्वक निराकरण कराएं और कार्यों में प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान सुश्री कौर ने मनरेगा योजना अंतर्गत लेबर बजट, ई केवाईसी, विगत वर्षों के अपूर्ण कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर कार्यों को पूर्ण कराते हुए सीसी जारी करने के निर्देश दिए।

पीएम आवास चेकर द्वारा सत्यापन और आवास पूर्णता

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सत्यापन कार्य को 100% पूर्ण कराने एवं आवास पूर्णता को लक्ष्य के अनुसार प्रगति लाने के निर्देश जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यालय अधिकारियों को दिए।
इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ( वाटरशेड), प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम,शिकायत शाखा एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की एवं एक सप्ताह में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत बर्तन क्रय, खाद्यान्न उठाव,  शालाओं का निरीक्षण, रसोइया मानदेय भुगतान एवं अपूर्ण किचन कम डाइनिंग हॉल के संबंध में विस्तार से समीक्षा की एवं शिक्षा विभाग एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जितेंद्र गुप्ता, परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह बघेल, ऋषि राज चढ़ार, कमलेश सैनी, शबाना बेगम, मृगेंद्र सिंह,योगेंद्र असाटी,जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here