जबलपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष-2026 में विभागों की नीतियां और योजनाएं किसानों को केंद्र में रखकर बनेंगी। मध्यप्रदेश में यह वर्ष-2026 कृषक कल्याण को समर्पित रहेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बहनों, युवाओं, गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने कृषि वर्ष-2026 में मुख्य रूप से 16 विभागों की नीतियों और योजनाओं को किसानों को केंद्र में रखकर क्रियान्वित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार,11 जनवरी को भोपाल के जम्बूरी मैदान में कृषक वर्ष-2026 के औपचारिक शुभारंभ के पूर्व संदेश देते हुए कहा कि किसानों का कल्याण और उत्थान मध्यप्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषक वर्ष-2026 के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के समस्त किसान बंधुओं को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में अग्रणी है। मध्यप्रदेश अनेक फसलें उत्पादित करने में देश में प्रथम स्थान पर है। राज्य सरकार द्वारा कृषक वर्ष में कृषक संगठनों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्वानों सहित देश-विदेश के ऐसे विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा, जो कृषि क्षेत्र में अपने कार्यों और सुझावों के माध्यम से कृषक वर्ष को महत्वपूर्ण बनाऐंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जहां वर्ष-2024 नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा, वहीं वर्ष-2025 युवाओं के कल्याण को ध्यान में रखकर उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया। बीते वर्ष में जहां लाखों युवाओं को रोजगार मिला, वहीं अब कृषि वर्ष-2026 का शुभारंभ किसान कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।
किसानों को केंद्र में रखकर बनेंगी, विभागों की नीतियां और योजनाएं: मुख्यमंत्री डा. यादव कृषि वर्ष-2026 के शुभारंभ अवसर पर दी किसानों को बधाई
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








