Home इंदौर पानी की टंकियों और पेयजल स्‍त्रोतों की साफ-सफाई करायें- कलेक्‍टर श्री तिवारी...

पानी की टंकियों और पेयजल स्‍त्रोतों की साफ-सफाई करायें- कलेक्‍टर श्री तिवारी पीएम स्‍वनिधि योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों में करें ऋण वितरित ईएचआरएमएस पोर्टल पर पटवारियों को ऑनबोर्ड कराने समय-सीमा बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश

35
0

कटनी   स्‍थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों में हैंडपंप व पेयजल स्‍त्रोतों और पानी की टंकियों की साफ-सफाई करायें। नियमित तौर पर जलस्‍त्रोतों का क्‍लोरीनीकरण सुनिश्चित हो। पेयजल से संबंधित शिकायतों पर प्राथमिता से कार्रवाई करें। पीएम स्‍वनिधि योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का बैंकों से समन्‍वय कर निष्पादन सुनिश्‍चत करें। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और अपर कलेक्टर नीलंबार मिश्रा मौजूद रहे।कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को अपने क्षेत्र के बड़े व्‍यावसायिक संगठनों से संपत्ति कर वसूलने के निर्देश दिये।

सीएम हेल्‍पलाइन में लापरवाही पर वेतन काटने के दिये निर्देश

          सीएम हेल्‍पलाइन की समीक्षा के दौरान कृषि उपज मंडी द्वारा सीएम हेल्‍पलाइन की शिकायत नॉन अटेंडेंट पाये जाने पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने एल-1 अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसी प्रकार राजस्‍व विभाग के अंतर्गत शिकायत नॉन अटेंडेट पाये जाने पर कलेक्‍ट्रेट कार्यालय के ओएस का एक दिन का वेतन तथा स्‍लीमनाबाद तहसील में निम्‍न गुणवत्‍ता से शिकायत बंद कराने पर संबंधित कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।इस दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कृषि, स्‍कूल शिक्षा, नगर निगम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पीडब्‍ल्‍यूडी, परिवहन, वित्‍त, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, सामाजिक न्‍याय और खाद्य विभागों के अंतर्गत लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुये सभी विभागों को लंबित सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर ने राजस्‍व विभाग के अंतर्गत लंबित शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा की।

राजस्‍व अधिकारियों को दिये निर्देश

          बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने तहसील बड़वारा, बहोरीबंद, विजयराघवगढ़, बरही, ढीमरखेड़ा और रीठी को एफआरए वनाधिकार पट्टाधारकों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य में गंभीर और ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर ने राजस्‍व अभिलेखों की स्‍कैनिंग कार्यों की समीक्षा के दौरान तहसीलदारों को अपनी तहसीलों से पटवारी कलेक्‍ट्रेट कार्यालय भेज कर अभिलेखों की स्‍कैनिंग करवाने की हिदायत दी। उन्‍होंने सभी तहसीलदारों को ईएचआरएमस पोर्टल पर पटवारियों को शीघ्र ऑनबोर्ड कराने निर्देशित किया।कलेक्‍टर ने फार्मर आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुये इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्‍होंने पीएम किसान योजनांतर्गत बैंक से आधार लिंकिंग के लिये एनपीसीआई कैंप लगाने के निर्देश दिये।

समग्र ई-केवाईसी की समीक्षा

कलेक्‍टर ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को समर्ग ई-केवाईसी कार्य में गति लाने के निर्देश दिये। इस दौरान जानकारी देते हुये बताया गया कि ग्राम पंचायतों में लगने वाले आधार कैंपेां में 2 हजार 975 नये आधार बनाये गये जबकि 16 हजार 311 आधार अपडेट किये गये।

संकल्‍प से समाधान अभियान

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को 12 जनवरी से शुरू होकर 4 चरणों में चलने वाले संकल्प से समाधान अभियान के संबंध में विस्‍तृत दिशा-निर्देश प्रदान किये। बताया गया कि संचालित शासकीय योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों तथा तहसील एवं जिला स्‍तर पर पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में पहुंचाने के लिये 12 जनवरी से 31 मार्च तक 4 चरणों में ‘संकल्‍प से समाधान’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शासन की 106 सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जायेगा।

          अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में 12 जनवरी से 15 फरवरी तक आवेदन जमा किेये जायेंगे। इसके लिये पंचायत एवं नगरीय वार्ड स्‍तर पर आवेदन एवं शिकायतों के एकत्रीकरण के लिये दल गठित किया जायेगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित

          बैठक के दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर, सभी एसडीएम, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, जिला रोजगार अधिकारी डीके पासी,  उद्योग विभाग की महाप्रबंधक ज्‍योति सिंह चौहान, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्‍ता, जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण, विमल चौरसिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी वनश्री कुर्वेती, जिला खाद्य अधिकारी देवकी सोनवानी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्‍वकर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here