Home इंदौर शासकीय बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी में हुा सामूहिक सूर्य नमस्कार,...

शासकीय बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी में हुा सामूहिक सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन

19
0

कटनी  राष्‍ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं शासकीय ठाकुर बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी के सहयोग से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया।

यह दौड़ ग्राम बिचुआ से तेवरी तक 2 किमी रही। जिसमें 36 बालक और 11 बालिकाओं ने सहभागिता की। इस स्वदेशी संकल्प दौड़ के विजेताओं को नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह द्वारा ‘स्वदेशी का मान भारत का सम्मान’ नारे के माध्यम से द्वारा उपस्थिति जनों को प्रेरित किया गया। जबकि व्यायाम शिक्षक महेंद्र सिंह तेवरी द्वारा स्वदेशी शपथ दिलाई गई।

          संस्था प्रमुख मनोज हल्दकार, कार्यक्रम नोडल प्रभारी बलवीर सिंह एवं प्रतियोगिता प्रभारी व्यायाम शिक्षक महेंद्र सिंह तेवरी के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का आयोजन आकाशवाणी प्रसारण के माध्यम से किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंच में उपस्थित अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के उद्बोधन के पश्चात स्वामी विवेकानंद के रिकॉर्डेड शिकागो का उद्बोधन सुनाया गया।

          इसके बाद सामूहिक सूर्यनमस्कार के सभी 12 स्टेप विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों, शाला परिवार के सदस्यों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मनोज हल्दकार के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य सिंघई कमलेश जैन, उपसरपंच सुशील कुशवाहा, अवसर सिंह, अमित लकी अग्रहरि ,कमलेश रजक, संस्था के अध्यक्ष पूर्व सैनिक बसंत जायसवाल, सचिव रामशरण जायसवाल, सेक्टर प्रभारी रवींद्रनाथ झारिया, खेल युवा कल्याण विभाग बहोरीबंद ब्लाक समन्वयक चेतना झा, परामर्शदाता विनोद सिंह, रणजीत मौर्य एवं शाला स्टाफ की उपस्थिति रही।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here