Home इंदौर जबलपुर आईटीआई के ;युवा संगममें 732 युवाओं का हुआ चयन विधायक डॉ....

जबलपुर आईटीआई के ;युवा संगममें 732 युवाओं का हुआ चयन विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने सौंपे अनुबंध पत्र

26
0

जबलपुर,
शासकीय संभागीय आईटीआई, जबलपुर में आज आयोजित प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला एवं ;युवा संगममें युवाओं को रोजगार की बड़ी सौगात मिली। मेले में शामिल हुई 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 732 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया। इस दौरान कुल 1800 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने चयनित युवाओं को अनुबंध पत्र वितरित किए। उन्होंने युवाओं को;मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा अब केवल रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि स्वरोजगार स्थापित कर रोजगार देने वाले बनें। मेले में व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर, सुजुकी मोटर, नर्मदा जिलेटिन और पुखराज हेल्थ केयर जैसी कंपनियों ने हिस्सा लिया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here