Home इंदौर कलेक्टर श्री तिवारी ने किया ईव्‍हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

कलेक्टर श्री तिवारी ने किया ईव्‍हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

30
0

कटनी  – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी द्वारा मासिक निरीक्षण के तहत सोमवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन सदन पहुंचकर ईव्‍हीएम वेयर हाउस, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।कलेक्टर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के कार्यों का जायजा लिया तथा संधारित रजिस्टर का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों की जांच कर व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ईवीएम मशीनों के सही रख-रखाव का भी अवलोकन किया।इस दौरान भाजपा से श्री सौरव अग्रवाल और श्री दीपक तिवारी, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री डी.सी. राम व जिला प्रभारी श्री धनीराम चौधरी, डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंहमारे उइके, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी की अनुविभागीय अधिकारी मेघा मौर्य, सहायक कोषालय अधिकारी अभय कुजूर तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थिति रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here