Home इंदौर 23 जनवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 33 जोड़े बंधेंगे...

23 जनवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 33 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में नगर निगम परिसर में होगा भव्य सामूहिक विवाह आयोजन महापौर की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक संपन्न

13
0

कटनी-बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार, 23 जनवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत नगर निगम कटनी द्वारा 33 पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को गरिमामय सफल बनाने हेतु नगर निगम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने हेतु मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने की।बैठक में समिति सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ वर-वधुओं एवं उनके परिजनों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था, मंच सज्जा, विद्युत एवं ध्वनि व्यवस्था, विवाह एवं निकाह की सभी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों हेतु आवश्यक सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत तथा पार्किंग की व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम को गरिमामय  स्वरूप प्रदान किया जा सके।बैठक में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री सत्यनारायण अग्रहरि, श्री नंदकुमार बसरानी ,पूर्व पार्षद श्रीमती ऋचा गेलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव साझा किए और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।बैठक में यह भी बताया गया कि शासन की मंशानुसार सामूहिक विवाह समारोह के दौरान प्रत्येक वर-वधु को आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी, जिससे नवदंपत्ति अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत आत्मविश्वास एवं सम्मान के साथ कर सकें।नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित यह सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को सीधा लाभ प्रदान करते हुए सादगीपूर्ण विवाह परंपरा को बढ़ावा देगा तथा बेटियों के सम्मान, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त उदाहरण बनेगा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here